उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) में नए साल पर खूनी खेल खेला गया। लखनऊ के एक होटल में परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई। हत्या करने वाला परिवार का ही शख्स है। एक 24 साल के युवक ने अपनी मां और चार बहनों को बेरहमी से मार डाला। नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई सकते में हैं। सुबह-सुबह मिली पांच हत्याओं की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में आरोपी हत्या करने की वजह बता रहा है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये परिवार आगरा जिले के टेड़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर के रहने वाले 24 साल के असद ने यह खूनी खेल खेला। सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली बात ये है कि चार बेटियों में से दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र 18 और 19 साल है। लखनऊ ( Lucknow ) के होटल शरनजीत में इन पांच हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
बताया गया है कि असद अपने पिता, मां आस्मा और चार बहन आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के साथ लखनऊ के नाका थाना इलाके के होटल शरनजीत में रुका हुआ था। असद ने देर रात में पारिवारिक विवाद में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया। पिता कहां है, उसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। वहीं इस हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद असद के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची है।
लखनऊ ( Lucknow ) में सामूहिक हत्या के बाद आरोपी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला। इसमें उसने कहा है कि मैंने अपने हाथों से मां और बहन को मारा है। इसके जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। हमारा घर इन लोगों ने छीनने के लिए न जाने कितने-कितने जुल्म किए। हमने आवाज उठाई तो हमारी किसी ने नहीं सुनी। 10-15 दिन हो गए, सर्दी में भटकते हुए। पूरी बस्ती इन हत्याओं की जिम्मेदार है। आगरा के इस परिवार की इस तरह हुई हत्या से इस्लाम नगर में नव वर्ष का जश्न भी फीका पड़ गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि उसका परिवार से किसी बात को लेकर विवाद था, इसी वजह से उसने मां और चार बहनों की हत्या की।
पड़ोसियों के अनुसार असद दिल्ली वाले के नाम से मशहूर है। उसकी बहन और मां भी किसी से मतलब नहीं रखती थीं। बताया जा रहा है कि यह परिवार 12 दिन पहले घर से गया था। दो-दो महीने के लिए पूरा परिवार कहीं भी गायब हो जाता था। वैसे असद के काम के बारे में किसी को भी स्पष्ट पता नहीं है, लेकिन वो शुरूआत में फेरी लगाने का काम करता था।
लखनऊ ( Lucknow ) के ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने कहा कि 5 लोगों के शव मिले हैं, चार लड़कियां और उनकी मां है। होटल स्टाफ ने बताया कि वे 30 दिसंबर को यहां आए थे और उनके भाई, पिता भी वहां थे। मामले की आगे जांच की जा रही है।
अरशद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने कत्ल की वजह बताई है। अशद खुद भी जान देना चाहता था, लेकिन उसके मरने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। इस वायरल वीडियो में अशद ने बताया है कि कुछ लोगों के जुल्मों की वजह से वो धर्म परिवर्तन करना चाहता था। इसके बाद भी वो सुकून से नहीं रह पा रहा था।
#Update #Lucknow, UP : In a viral video shoot by Arshad after killing his mother and sisters, he claims the family was being harassed by neighbours, who conspired to send both the male of family to jail in false cases and sell his sisters in Hyderabad.
He strangled his mother… pic.twitter.com/RXWCja7SJ9
— Saba Khan (@ItsKhan_Saba) January 1, 2025
थाना नाका क्षेत्रान्तर्गत होटल शरणजीत में हुयी घटित घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त मध्य द्वारा दी गयी बाइट-@Uppolice pic.twitter.com/1EVnm7jppZ
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) January 1, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?