उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की योगी सरकार ने मंगलवार को 15 आईपीएस अधिकारियों ( IPS Officers ) का तबादला कर दिया है।शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ जिलों सुल्तानपुर, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, भदोही और बस्ती के एसपी समेत 15 आईपीएस का तबादला किया है।
आदेश के मुताबिक 15 आईपीएस अफसरों (15 IPS Officers ) में सुल्तानपुर के एसपी सोमेन वर्मा को मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सुल्तानपुर भेजा गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का एसपी बनाया गया है।
लखीमपुर में तैनात गणेश साहा को मैनपुरी का एसपी बनाया गया है। मिर्जापुर के एसपी अभिनन्दन को बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार को कन्नौज का नया एसपी बनाया गया है। भदोही की एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को कानपुर में एसपी इंटेलिजेंस बनाया गया है, जबकि कानपुर में तैनात बसंत लाल को एसीओ मुख्यालय भेजा गया है।
बस्ती के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद को अमरोहा में तैनात किया गया है। सहारनपुर के एएसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को भदोही का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एएसपी व्योम बिंदल को सहारनपुर में प्रभारी एसपी सिटी बनाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?