उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश मिली है। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है। पति-पत्नी और 3 बच्चों को मार डाला गया। बच्चों की लाशों को बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया। यह पूरा मामला लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन का है।
मेरठ ( Meerut) के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित सुहेल गार्डन में बृहस्पतिवार शाम पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिस घर में लाश मिली है, वह 70 वर्ग गज का है। मरने वालों के नाम पति मोइन, पत्नी असमा और 3 बच्चे अफ़्सा (8), अजीजा (4) अदीबा (1) बताए जा रहे हैं। मोइन मिस्त्री का काम करता था।
मेरठ ( Meerut) पुलिस को सभी बच्चे की लाशें बोरों में बंधी हुई मिली हैं। इसके बाद उनको भी बेड के बॉक्स में कपड़े के बीच छिपाया गया।पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर है। एक पुलिस टीम घर की तलाशी ले रही है। लोग और मीडिया को घर के बाहर ही रोक दिया गया है।पड़ोसियों ने कहा- पूरा परिवार कल, बुधवार से लापता था। आज उनके शव उनके ही मकान के कमरे के बेड पर पड़े मिले हैं, इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
दरअसल, पूरा मामला तब खुला, जब मोईन का भाई सलीम अपने भाई के घर पहुंचा। गुरुवार शाम को सलीम अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों से बात करने के बाद उन्होंने जबरन दरवाजा तोड़ा। इसके बाद अंदर दाखिल हुए तो होश उड़ गए। यहां जमीन पर मोईन और आसमा की लाश पड़ी हुईं थीं। बेड के बॉक्स में बच्चों की लाश मिली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?