राजस्थान के जयपुर ( Jaipur ) में जबरदस्त शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए है। वहीं 14 जनवरी को मकर संक्रांति होने के चलते अवकाश रहेगा। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 13 जनवरी यानी कल स्कूलों मेंं छुट्टी घोषित की है।
दरअसल, जयपुर ( Jaipur ) कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी ने 13 जनवरी को शीतलहर और कोहरे का अलर्ट देखते हुए छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की सभी स्कूल (सरकारी और प्राइवेट) में छुट्टी रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, 14 जनवरी को भी मकर संक्रांति को जिला कलेक्टर की तरफ से सभी के लिए छुट्टी है। ऐसे में संभावना है कि 15 जनवरी को जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि होने और तेज सर्दी होने की संभावना को देखते हुए छुट्टी की अवधि को 15 या उससे आगे तक बढ़ाया जा सकता है।
गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी कर सभी कलेक्टर को छुट्टी का अधिकार दिया है। पहले 11 जनवरी तक के लिए अधिकृत किया गया था। राज्य के कई जिलों में रविवार को शीतलहर रही। शीतलहर के कारण जैसलमेर के सभी स्कूलों में 13 को कक्षा 8 तक के विधार्थियों का अवकाश घोषित।
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश और अति शीत दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान में जयपुर ( Jaipur ) , धौलपुर, झुंझुनू, सीकर और बांरा तथा पश्चिमी राजस्थान में चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश चूरू में 24 मि.मी. दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम 27.3 डिग्री डूंगरपुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अब सर्दी तथा कोहरे का प्रभाव और बढ़ेगा। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?