केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने रविवार को शिरडी में कहा- महाराष्ट्र की महाविजय ने कई मायने बदले हैं। शरद पवार जी ने 1978 से दाग-पत्का (विश्वासघात) की जो राजनीति शुरू की थी, उसे 20 फीट जमीन में दफनाने का काम किया।
उन्होंने वरिष्ठ राजनेता शरद पवार और पूर्व सीएम सह शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा, असली एनसीपी और शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पवार और उद्धव की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया।
उद्धव ठाकरे ने जो द्रोह किया था और बालासाहेब के सिद्धांतों को छोड़ा था। झूठ-फरेब करके मुख्यमंत्री बने थे। महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे जी को उनकी जगह दिखा दी। शाह शिरडी में महाराष्ट्र भाजपा के सम्मेलन में बोल रहे थे।
I.N.D.I.A. गठबंधन पर शाह ने कहा- मुंबई चुनाव आ रहा है और शिवसेना (UBT) कांग्रेस से अलग लड़ने वाली है। पूरा इंडी अलायंस एक घमंडिया गठबंधन में बिखरने की शुरुआत हुई है। इसमें महाराष्ट्र का योगदान है। इनका मनोबल टूट गया है। 2025 में हम दिल्ली फतह करेंगे।
इसी साल नगर निकाय के चुनाव हैं। विरोधियों को एक भी जगह बैठने की न मिले इसकी चिंता करनी है। विकास की चेन तभी पूरी होती है, जब पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरा दो। हर जगह विजय का सूत्रधार बनना है। साईंनगरी में संकल्प करते हैं कि एक-एक इकाई भाजपा जीतेगी। आगे कोई हमारे साथ विश्वासघात न कर पाए ऐसी मजबूत भाजपा बनानी है।
शाह ( Amit Shah) ने कहा- देवेंद्र जी जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तब संकल्प लिया था कि महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाना है। उस समय इसकी शुरुआत की और अब दूसरी पूरी टर्म उन्हें मिली है, देवेंद्र जी और मोदी जी मिलकर महाराष्ट्र के हर खेत में सिंचाई का पानी पहुंचाने का काम करेंगे।
शरद पवार इतने साल किसान नेता रहे, देश में मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री रहे, किसान की आत्महत्या से महाराष्ट्र को मुक्त नहीं करा पाए। अगली बार जब भाजपा मैंडेट लेने आएगी देवेंद्र फडणवीस सरकार हर किसान के खेत तक पानी पहुंचा कर आएगी।
गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा- सेनापति बापट की पंक्ति है महाराष्ट्र बिना राष्ट्र गाड़ा न चले। महाराष्ट्र के बिना देश का विकास संभव नहीं है। 2047 में यह देश दुनिया में नंबर एक बनेगा। हर क्षेत्र के अंदर भारत सर्वप्रथम हो, पूर्ण विकसित राष्ट्र हो, सुरक्षित और शिक्षित राष्ट्र हो इसका संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। लेकिन विकसित महाराष्ट्र के बगैर विकसित भारत बन ही नहीं सकता, क्योंकि विकास का नेतृत्व महाराष्ट्र और मुंबई करता है।
भाजपा को वर्ष 2024 के अंत में महाराष्ट्र में विजय मिली और अब 2025 की शुरुआत में दिल्ली में विजय मिलेगी। pic.twitter.com/Qrrxn1APFs
— Amit Shah (@AmitShah) January 12, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?