चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में दिल्ली पुलिस ने ये एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी( Chief Minister Atishi ) के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करने पर ये एफआईआर दर्ज हुई है।
एफआईआर दस्तावेज में कहा गया है: “श्रीमती अतिशी मार्लेना, मुख्यमंत्री, NCT दिल्ली के खिलाफ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने और अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करने की शिकायत। 08.01.2025 को इस कार्यालय में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने और पीडब्लूडी , GNCTD के सरकारी वाहन संख्या DL-IL-AL1469 का राजनीतिक उद्देश्य के लिए उपयोग करने की शिकायत प्राप्त हुई।”
एफआईआर में आगे कहा गया है, “इस प्रकार, राजनीतिक उद्देश्य के लिए उपयोग किया गया सरकारी वाहन संख्या DL-IL-AL1469 मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करता है और GAD के उपरोक्त पत्र में दिए गए निर्देशों का भी उल्लंघन करता है। यह संबंधित अधिकारी (श्री संजय कुमार, कार्यकारी अभियंता, दक्षिण पूर्व सड़क विभाग 2) के खिलाफ धारा 223 के तहत कार्रवाई की मांग करता है।”
आम आदमी पार्टी का कहना है कि एफआईआर सीएम आतिशी मार्लेना( Chief Minister Atishi ) पर नहीं हुई है। लेकिन अरविंद केजरीवाल एफआईआर होने की बात कह रहे हैं। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआरतक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत FIR हो जाती है। आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?