टीवी के मशहूर डायरेक्टर मंजुल सिन्हा (Manjul Sinha ) का हार्ट अटैक से निधन हो गया।उन्होंने गोवा ( GOA ) में अपनी अंतिम सांस ली। मंजुल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए थे, लेकिन उनके परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब डायरेक्टर को अचानक हार्ट अटैक आया। परिवार ने मेडिकल हेल्प की कोशिश की, लेकिन जब तक डायरेक्टर को मेडिकल हेल्प मिली वह दम तोड़ चुके थे।
उन्होंने ‘ये जो है जिंदगी’, ‘खामोश’ और ‘जिन्दगी खट्टी मीठी’ जैसे चर्चित टीवी सीरियल्स का निर्देशन किया था। उनकी इस असमय मौत ने टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया को गहरा सदमा पहुंचाया है। मंजुल सिन्हा ने भारतीय टेलीविजन पर अपने निर्देशन से एक नई दिशा दी थी और वेह उन चुनिंदा निर्देशकों में से थे जिन्होंने भारतीय सिटकॉम को अपनी पहचान दी।
मंजुल सिन्हा (Manjul Sinha ) के यूं अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए मंजुल सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। दूसरी तरफ डायरेक्टर के निधन से उनका परिवार सदमे में है।
अशोक पंडित ने मंजुल सिन्हा (Manjul Sinha ) के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने मंजुल सिन्हा को अपना ‘फिल्म गुरु’ बताया और डायरेक्टर को खोने को लेकर शोक व्यक्त किया। मंजुल सिन्हा का अंतिम संस्कार गोवा में ही किया गया है। मुंबई आने के बाद दिवंगत डायरेक्टर का परिवार उनके लिए शोक सभा का आयोजन करेगा, जिसमें उनके इंडस्ट्री के दोस्त और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?