टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीवी अभिनेता अमन जायसवाल(TV Actor Aman Jaiswal )की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 23 वर्ष के थे। अभिनेता के एक दोस्त ने जानकारी दी कि अमन शूटिंग से लौटकर घर जा रहे थे। मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त अभिनेता बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेष मिश्रा के मुताबिक, एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां हादसे के आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। अमन जयसवाल को टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में उनके काम के लिए जाना जाता था।
अमन जायसवाल ( Aman Jaiswal ) उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) के रहने वाले थे। वह अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। उन्होंने अपना सपना सच किया, लेकिन इस हादसे ने उनके सफर को शुरू होते ही खत्म कर दिया। अमन की उम्र महज 23 साल थी। साल 2023 में ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अमन को पहली बार लीड रोल में देखा गया था। इससे पहले वह ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में सहायक किरदारों में नजर आए थे।
धरतीपुत्र नंदिनी के लेखक धीरज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अमन ( Aman Jaiswal )को अंतिम सम्मान देते हुए लिखा, ‘अलविदा, तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में…ईश्वर कभी कभी कितना क्रूर हो सकता है। आज तुम्हारी मृत्यु ने एहसास करा दिया। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी अमन की मौत पर हैरानी जताते हुए अपना दुख जाहिर किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?