डोनाल्ड ट्रम्प( Donald Trump ) ने 20 जनवरी यानी आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क की कमान दोबारा संभालने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आपके ऐतिहासिक उद्घाटन पर बधाई। उन्होंने आगे कहा एक बार फिर उनके साथ मिलकर काम करने और दोनों देशों को लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प( Donald Trump ) को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आपके ऐतिहासिक उद्घाटन पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं। आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!’
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए थे। वह पीएम मोदी का दूत बनकर वहां पहुंचे। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप( Donald Trump ) को लेकर एस जयशंकर अमेरिका पहुंचे हैं। बता दें कि किसी दूसरे देश के प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में सरकार के प्रमुख के रूप में दूत भेजे जाते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump )के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे। उन्हें समारोह में बैठने के लिए प्रमुख स्थान दिया गया। इसके अलावा भारत से पुणे स्थित रियल एस्टेट फर्म कुंदन स्पेस के प्रबंध निदेशक आशीष जैन भी शामिल हुए हैं। इसी के साथ गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बने।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?