जाने माने उद्योगपति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी( Gautam Adani ) मंगलवार को पूरे परिवार के साथ प्रयागराज(Prayagraj ) महाकुंभ (Mahakumbh) में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर प्रीति अडानी, चेयरपर्सन अदाणी फाउंडेशन, उनके बेटे करण अदाणी और जीत अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी पोतियां भी थीं। इस मौके पर गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी के विवाह की तिथि की भी घोषणा की, उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी 2025 को होगी। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या जीत अडानी (Jeet Adani) की शादी पर सेलेब्रिटीज का महाकुंभ होगा? इस पर उन्होंने बताया कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है और इसे परिवार के साथ ही सादगी के साथ संपन्न किया जाएगा।
गौतम अडानी( Gautam Adani ) सुबह तकरीबन 12:30 बजे इस्कॉन में पहुंचे, जहां पर उन्होंने इस्कॉन की रसोई में महाप्रसाद बनाने में भी हिस्सा लिया। डॉक्टर प्रीति अडानी ने अपनी बहू परिधि के साथ रोटियों पर घी लगाया और मटर छीलीं। उसके बाद उन्होंने प्रसाद वितरण किया और सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।
उसके बाद वह नाव से संगम स्थल पहुंचे जहां उन्होंने स्नान एवं पूजा अर्चना की। संगम दर्शन के बाद वह अभिभूत नजर आए। स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बीतचीत की। उन्होंने कहा ‘अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। मां गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।’
गौतम अडानी( Gautam Adani ) ने इस भव्य आयोजन के लिए सीएम योगी एवं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ प्रशासन एवं पुलिस की प्रशंसा की। गौतम अदाणी इसके बाद गीता प्रेस के पंडाल गए जहां पर उन्होंने आरती संग्रह का वितरण किया। बता दें कि गौतम अडानी( Gautam Adani ) ने गीता प्रेस के साथ मिल कर 1 करोड़ आरती संग्रह वितरित करने और इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Adani Group Chairman, Gautam Adani performs ‘seva’ at the camp of ISKCON Temple at #MahaKumbhMela2025
The Adani Group and ISKCON have joined hands to serve meals to devotees at the Maha Kumbh Mela in Prayagraj. The Mahaprasad Seva is being… pic.twitter.com/N1a1qGtS0b
— ANI (@ANI) January 21, 2025


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा