नई दिल्ली विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा किया है। इसके लिए वर्मा ने दोनों नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। भाजपा नेता का कहना है कि आप के दोनों नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद बयान दिए हैं। इससे चुनाव के दौरान उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।
प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) ने कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ उन्होंने केजरीवाल और सीएम मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपये मानहानि का मुकदमा दायर किया है। साथ ही दावा भी किया कि अगर वह यह मानहानि मुकदमा जीतते हैं, तो उससे मिलने वाली पूरी राशि का उपयोग नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में करेंगे। दूसरी तरफ प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आप की इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करे और दिल्ली विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाए।
भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) ने जनता से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी की साजिशों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष और सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है, और इस चुनाव में भाजपा की जीत तय है। वर्मा ने अंत में कहा कि दिल्ली के मतदाताओं को निष्पक्ष चुनाव का अधिकार है और चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी गतिविधियां चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न करें।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?