केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2025) का ऐलान कर दिया। गोवा स्वतंत्रता आंदोलन की सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, मध्यप्रदेश के उद्यमी शैली होल्कर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव को पद्मश्री दिया जाएगा।
केंद्र ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 (Padma Awards 2025)प्राप्तकर्ताओं की सूची की घोषणा की। ब्राजील के एक हिंदू आध्यात्मिक नेता जोनास मसेटी और भारत की विरासत के बारे में लिखने के लिए प्रसिद्ध युगल ह्यूग और कोलीन गैंटज़र, पद्म श्री से सम्मानित लोगों में से हैं। भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की डॉक्टर नीरजा भाटला और कुवैत की योग चिकित्सक शेखा ए जे अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में से हैं।
नगालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चनमूर्ति को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली को पद्मश्री देने की घोषणा हुई है
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से पद्म पुरस्कार (Padma Awards )तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि पद्मश्री से सम्मानित किये जाने वालों की सूची में गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास का नाम भी शामिल हैं। कुवैत की योग साधिका शेखा ए जे अल सबा और उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
नगालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चनमूर्ति को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली को पद्मश्री देने की घोषणा हुई है।
अब तक जारी पद्म श्री पुरस्कार विजेता:
-एल हैंगथिंग (नागालैंड)
-हरिमन शर्मा (हिमाचल प्रदेश)
-जुमदे योमगम गैमलिन (अरुणाचल प्रदेश)
-जोयनाचरण बाथरी (असम)
-नरेन गुरुंग (सिक्किम)
-विलास डांगरे (महाराष्ट्र)
-शेखा ए जे अल सबा (कुवैत)
-निर्मला देवी (बिहार)
-भीम सिंह भावेश (बिहार)
-राधा बहिन भट्ट (उत्तराखंड)
-सुरेश सोनी (गुजरात)
-पंडीराम मंडावी (छत्तीसगढ़)
-जोनास मैसेट (ब्राजील)
-जगदीश जोशीला (मध्य प्रदेश)
-हरविंदर सिंह (हरियाणा)
-भेरू सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
-वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर (कर्नाटक)
-पी दत्चानमूर्ति (पुडुचेरी)
-लीबिया लोबो सरदेसाई (गोवा)
-गोकुल चंद्र दास (पश्चिम बंगाल)
-ह्यू गैंटज़र (उत्तराखंड)
-कोलीन गैंटज़र (उत्तराखंड)
-डॉ. नीरजा भाटला (दिल्ली)
Padma Awards 2025 | Unsung and unique Padma Awardees. Full list to be released shortly.
Dr Neerja Bhatla, a Gynaecologist from Delhi with specialized focus on cervical cancer detection, prevention and management being awarded Padma Shri.
Bhim Singh Bhavesh, social worker from… pic.twitter.com/tIkPS8Pzln
— ANI (@ANI) January 25, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?