राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें पार्टनरशिप खत्म करने से खफा एक व्यक्ति ने अपने पार्टनर के दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। दोनों मासूम बच्चों के शव लटके मिले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों में 8 साल का लड़का और 12 साल की लड़की शामिल है। इधर, वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के जरिए साक्ष्य उठाए। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुट गई है।
जोधपुर ( Jodhpur ) के बोरानाडा थाना क्षेत्र में दो बच्चों को फंदे पर लटका कर ह्त्या करने का सनसनीखेज मामला सामना आया। मारे गए बच्चों में बालिका तमन्ना की उम्र 12 वर्ष और बालक शिवपाल की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 दिन पूर्व बोरानाडा थाना क्षेत्र में परिवार द्वारा करवाई गई थी। पुलिस जब ढूंढते हुए दोनों बच्चों के पिता के बिजनेस पार्टनर के फैक्ट्री पर पहुंची, लेकिन फैक्ट्री लॉक लगा था। संदेह के आधार पर लॉक तोड़कर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश किया। फैक्ट्री के अंदर जब पहुंचे तो पुलिस भी हैरान रह गई। फैक्ट्री के अंदर ही दोनों बच्चे फंदे पर लटके हुए पाए गए। वहीं पर एक नोट भी मिला, जिसमें हत्या करने का कारण भी लिखा था। पुलिस ने दोनों ही बच्चों को उतार कर एम्स की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार श्याम सिंह और प्रदीप दोनों मित्र थे और एक चूड़ी की फैक्ट्री में कार्य करते थे। दोनों एक दूसरे को 17 वर्ष से जानते थे। दोनों ने मिलकर निश्चय किया कि खुद का कार्य शुरू करेंगे। ऐसे में प्रदीप ने पैसे नहीं होने की बात कही तो श्याम सिंह ने काम के लिए पैसा निवेश करने की बात कही। दोनों ने मिलकर चूड़ी की फैक्ट्री डाली। एक वर्ष पूर्व दोनों एक साथ बोरानाडा में ही फैक्ट्री डालकर कार्य करने लगे, लेकिन प्रदीप ने बीच में ही कार्य छोड़ दिया। ऐसे में श्याम सिंह को नुकसान होने लगा। उसने लोन लेकर पैसा लगाया था। बिजनेस में घाटा और लोन की किस्त से परेशान होने लगा। उसके मन में बदला लेने का विचार आया। प्रदीप का परिवार श्याम सिंह को अच्छे से जानता था। उसने इसका फायदा उठाकर दोनों बच्चों को बोरानाडा स्थित चूड़ी फैक्ट्री में लेकर आया और वहां पर बच्चों को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसने एक नोट भी लिखा, जिसमें उसने लिखा कि बच्चों के पिता प्रदीप कुमार ने मेरे साथ धोखा किया। व्यापार करने की बात हुई थी। मैंने बड़ा कर्ज लिया, लेकिन उसने धोखा दिया। ऐसे में मैं उसके दोनों बच्चों को मारकर खुद भी आत्महत्या करने जा रहा हूं।
दो दिन पूर्व जब प्रदीप के परिवार को दोनों बच्चे नहीं मिले तो दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट जोधपुर के बोरानाडा थाना में करवाई। इसके साथ ही अपने पार्टनर श्याम सिंह पर संदेह भी जताया था। परिवार के संदेह के आधार पर पुलिस श्याम सिंह की फैक्ट्री पर गई। वहां पर दोनों बच्चों फंदे से लटके हुए थे। दोनों की मौत हो चुकी थी। जोधपुर( Jodhpur ) पुलिस फिलहाल श्याम सिंह की तलाश में जुटी है। पुलिस को घटनास्थल पर मिले नोट के आधार पर श्याम सिंह ने खुद की जान लेने की बात कही है, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?