राजस्थान ( Rajasthan )के भरतपुर (Bharatpur ) जिले के बयाना में गणतंत्र दिवस( Republic Day) समारोह के दौरान वीडियो बनाने पर छात्रों में विवाद हो गया। छात्रों ने दूसरे छात्र से मारपीट की और पेट-जांघ में चाकू घोंप दिया। छात्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर टीचर वहां पहुंचे और स्थानीय अस्पताल ले गए। घटना दोपहर 12 बजे हुई।
छात्र के चाचा ने बताया- उनका भतीजा छात्र रविंद्र गुर्जर (16) 10 वीं क्लास में पढ़ता है। वह सुबह 9 बजे स्कूल के कार्यक्रम में गया था। वह छत से कार्यक्रम को देख रहा था। स्टेज पर छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य का वहां मौजूद दूसरे स्कूल के छात्र नृत्य का वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद छात्रों ने उसके भतीजे को बुरी तरह पीटा और चाकू से हमला कर दिया।
भरतपुर (Bharatpur ) जिले के बयाना स्तिथ ओमल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नवल सिंह का कहना है- चाकू मारने का आरोप जिस छात्र पर लगा है, वह हमारे स्कूल का नहीं है। कुछ छात्र स्कूल की छत पर खड़े होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूर देख रहे थे। झगड़ा कैसे और क्यों हुआ? इस बात की जानकारी नहीं है। क्योंकि कार्यक्रम नीचे स्कूल के ग्राउंड में चल रहा था। हमें तो छात्र के चिल्लाने पर घटना के बारे में पता चला।
भरतपुर (Bharatpur ) पुलिस ने बताया- पहले पीड़ित के परिजन शिकायत दर्ज नहीं करा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने आरोपी छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। सीएचसी के पीएमओ डॉ. जोगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि छात्र के शरीर पर 2 स्थानों पर गहरे जख्म हैं, उसकी स्थिति स्थिर है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?