Tuesday, June 23, 2026

Accident, Gujarat, News

Gujarat :गुजरात के डांग जिले में मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,5 की मौत,त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रहे थे 

Five pilgrims killed, several injured as bus falls into gorge in Gujarat's Dang district

   के डांग Dang ) जिले में नासिक-गुजरात हाईवे में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। पांच लोगों की मौत हो गई। 17 गंभीर रूप से घायल हैं।इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।

डांग Dang ) जिले की पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।बस के खाई में गिरने का झटका इतना जोरदार था कि बस दो टुकड़ों में टूट गई। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, जबकि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

डांग Dang ) जिले के पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना सुबह  सपूतारा हिल स्टेशन के पास बस के ड्राइवर ने  नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए  फीट गहरी खाई में गिर गई।पांच लोगों – दो महिलाएं और तीन पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को  अहवा के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया।

बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल चार बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels