पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के दौरान कई जगहों पर बाधा डाली गई तो कई जगह पुलिस के पहरे में पूजा-अर्चना की गई। नदिया जिले के चापड़ा के कलिंग इलाके में देवी सरस्वती की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। यहां एक विशेष समुदाय के लोगों पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इसके अलावा अनेक जगहों पर पुलिस की पहरेदारी में पूजा आयोजित की गई। पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में एक मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित एक कॉलेज, हावड़ा के उलुबेडिय़ा में स्थित एक स्कूल समेत जिलों के अनेक शिक्षण प्रतिष्ठानों में पुलिस की निगरानी में सरस्वती पूजा की गई।
बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल में मुस्लिम सरस्वती पूजा (Saraswati Puja)में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। यह हिंदू आस्था पर सीधा हमला है। मुख्यमंत्री ने बंगाल को बांग्लादेश बना दिया है।
कोलकाता ( Kolkata ) महानगर समेत पूरे पश्चिम बंगाल में छात्रावास और शिक्षण संस्थान सहित मकान, कॉम्प्लेक्स की छत और चौक से लेकर गली मोहल्ले तक कहीं शिवलिंग के रूप में तो कहीं रंग बिरंगे कागज से बने पंडाल में मूर्ति विराजित कर पूजा आराधना की गई। आरती के समय वर दे वीणावादिनी और मां शारदे कहां तू वीणा बजा रही है… जैसी पारंपरिक स्तुतियों की गूंज सुनाई दी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत