प्रयागराज(Prayagraj के दिव्य-भव्य महाकुंभ (Mahakumbh )में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। जेटी पर खड़े होकर पीएम मोदी ने मां गंगा को प्रणाम किया, आचमन के बाद डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष की माला पहनकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ मां त्रिवेणी की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में लेकिन पीएम ने अकेले ही डुबकी लगाई।
स्नान के बाद पीएम ने सूर्य को अर्घ्य दिया। करीब 5 मिनट तक मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। संगम नोज पर गंगा पूजन किया। मां गंगा को दूध अर्पित किया, साड़ी चढ़ाई।संगम स्नान के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महाकुंभ में आज पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मैं भी करोड़ों लोगों की तरह धन्य हुआ। मां गंगा सभी को असीम शांति, बुद्धि, सौहार्द और अच्छा स्वास्थ्य दें।
प्रधानमंत्री सुबह करीब सवा 10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से करीब साढ़े 10 बजे अरैली में हेलीपैड पर पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद अरैल घाट से विशेष मोटर बोट से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संगम घाट आए। फिर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और तर्पण भी किया। संगम स्नान के बाद उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन भी किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )ने बुधवार को मंत्रोच्चारण के बीच गंगा, यमुना और अद़श्य सरस्वती की त्रिवेणी के में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता का संदेश दिया। पांच डुबकी लगाने के साथ उन्होंने खुशहाल एवं सशक्त भारत तथा विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान वह रुद्राक्ष की माला का जप करते भी नजर आए। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने गंगा पूजन और आरती भी की।
काले कुर्ते और भगवा पटके व हिमांचली टोपी पहने पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच संगम त्रिवेणी में अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। वहा मौजूद तीर्थ पुरोहित ने उनका टीका लगाकर अभिनंदन किया। पूजन अर्चन के बाद करीब 11 बजकर 35 मिनट पर पीएम मोदी (PM Modi ), मुख्यमंत्री के साथ उसी बोट पर बैठकर वापस हैलीपैड की ओर रवाना हो गए।
Here are highlights from a very divine visit to Prayagraj. pic.twitter.com/ecz1Yrl4Oy
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?