उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडानी ( Gautam Adani )के छोटे बेटे जीत अडानी (Jeet Adani)और दिवा शाह की शादी बेहद ही साधारण और पारंपरिक समारोह में अहमदाबाद में हुई। गौतम अडानी ने विवाह समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कर दोनों को आशीर्वाद दिया है। जीत अडानी और दिवा शाह की सगाई 14 मार्च, 2023 को एक समारोह में हुई, जिसमें उनके करीबी दोस्त और पारिवारिक मित्र शामिल हुए थे।
गौतम अडानी ने ट्वीट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,कि ईश्वर के आशीर्वाद से जीत (Jeet Adani)और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी आज अहमदाबाद में पारंपरिक रीति-रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ प्रियजनों के बीच संपन्न हुई। यह एक छोटा और बेहद निजी समारोह था, इसलिए हम चाहकर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। मैं अपनी बेटी दिवा और जीत के लिए आप सभी से सच्चे दिल से आशीर्वाद और प्यार की कामना करता हूं।”
वहीं, बेटे जीत (Jeet Adani)की शादी में गौतम अडानी ने सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करके ‘सेवा’ करने का संकल्प भी लिया। बता दें कि इस दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में प्रयोग किया जाएगा।
जीत (Jeet Adani) और दिवा का विवाह बेहद ही सादगी से संपन्न हुआ है, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपरा की पूरी झलक देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में केवल 300 लोगों को बुलाया गया। कोई भी बड़े सेलिब्रिटी या विदेशी मेहमान को शादी में नहीं बुलाया गया। शादी का आयोजन एक साधारण लेकिन भव्य रूप में किया गया।
जीत अडानी (Jeet Adani) अदाणी एयरपोर्ट्स में निदेशक हैं, विकलांग लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2019 में अदाणी समूह में ग्रुप सीएफओ के कार्यालय में अपना करियर शुरू किया। वहां उनकी जिम्मेदारी समूह के रणनीतिक वित्त, पूंजी बाजार, जोखिम और शासन नीति पर ध्यान केंद्रित करना था। जीत पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से स्नातक हैं। वे एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं। वे अपनी मां प्रीति अदाणी से भी प्रेरित हैं, जिन्होंने गुजरात के मुंद्रा में एक छोटे से ग्रामीण प्रोजेक्ट से अदाणी फाउंडेशन को बदलाव की ताकत में बदल दिया।
परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।
यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।
यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके,… pic.twitter.com/RKxpE5zUvs
— Gautam Adani (@gautam_adani) February 7, 2025
#WATCH | Adani Group chairman, Gautam Adani’s son Jeet Adani gets married to Diva in a private ceremony in Gujarat’s Ahmedabad pic.twitter.com/6E4hsbmizf
— ANI (@ANI) February 7, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?