आम आदमी पार्टी की हार पर पार्टी के पूर्व नेता और देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास( Kumar Vishwas) ने तंज कसा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नाम लिए बगैर कहा कि दिल्ली को आज उनसे मुक्ति मिल गई है। मुझे उस निर्लज्ज आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है।
कवि कुमार विश्वास( Kumar Vishwas) ने आगे कहा केजरीवाल ने व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के लिए अन्ना आंदोलन से जुड़े लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। उसने उसने AAP कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया है।
कुमार विश्वास ( Kumar Vishwas)ने कहा, ‘मैं खुश भी हूं कि न्याय मिला और दुखी भी हूं कि अपना सात साल, अपना सपना, पसीना, नौकरी किसी वैकल्पिक राजनीति के लिए व्यर्थ किया। वह एक निर्लज व्यक्ति के अहंकार की वजह से बलि चढ़ गए।’
कुमार विश्वास( Kumar Vishwas) ने मनीष सिसोदिया की हार पर कहा कि जब मेरी पत्नी ने उनकी हार के बारे में सुना तो वो रोने लगी। क्योंकि मनीष (उनकी पत्नी) ने उनसे कहा था कि अभी तो ताकत है। तब मेरी पत्नी ने मनीष से कहा था कि ताकत हमेशा नहीं रहती है।
भाजपा को चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कुमार विश्वास ( Kumar Vishwas)ने कहा, ‘मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे।’ कुमार विश्वास ने एक्स पर वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में वह केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। कुमार विश्वास ने कैप्शन में लिखा, ‘अहंकार ईश्वर का भोजन है।’
‘
#WATCH | On #DelhiElectionResults, former AAP leader & poet Kumar Vishwas says, “I congratulate the BJP for the victory and I hope that they’ll work for the people of Delhi… I have no sympathy for a man who crushed the dreams of AAP party workers. Delhi is now free from him…… pic.twitter.com/RffWg98Sg3
— ANI (@ANI) February 8, 2025


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस