तेलंगाना ( Telangana ) की राजधानी हैदराबाद ( Hyderabad ) के पंजागुट्टा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जहां राव वेलजन समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक 86 वर्षीय व्यवसायी वीसी जनार्दन राव की उनके पोते कीर्ति तेजा (28 वर्ष) ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार आधी रात को हुई, जब संपत्ति को लेकर हुई बहस के बाद तेजा ने अपने दादा पर कई बार चाकू से हमला किया।
हैदराबाद ( Hyderabad )पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ित के उपर चाकू से कई बार किए गए थे। उन्होंने बताया कि यह घटना 6 फरवरी की रात को हुई जब आरोपी कीर्ति तेजा (उम्र करीब 28) ने अपने दादा वी सी जनार्दन राव पर चाकू से हमला किया। उन्होंने बताया कि राव पर चाकू से कई बार वार किए गए। राव वेलजन समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) थे।
पंजागुट्टा पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी चाकू मार दिया। आरोपी की मां घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के दूसरे इलाके में रहने वाले तेजा और उसकी मां बृहस्पतिवार को सोमाजीगुडा में राव के घर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब तेजा की मां कॉफी लाने गईं, तो तेजा और राव के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई।
हैदराबाद ( Hyderabad )पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया कि तेजा ने चाकू निकाला और अपने दादा पर ‘हमला’ कर किया। बचपन से ही उसके प्रति दादा का व्यवहार ठीक नहीं था और वह संपत्ति बांटने से ‘इनकार’ कर रहे थे।। जब पुलिस अधिकारियों से उन खबरों के बारे में पूछा गया कि राव पर कथित तौर पर 70 से अधिक बार चाकू से वार किया गया, तो उन्होंने कहा कि चाकू के कई घाव थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सटीक संख्या की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी हाल ही में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?