मणिपुर( Manipur ) के सीआरपीएफ( CRPF ) शिविर में एक जवान ने कथित तौर पर गोलियों से अपने दो सहयोगियों की हत्या की और आठ अन्य को घायल किया। इसके बाद जवान ने आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में हुई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF ) के शिविर में आज रात 8:20 बजे हवलदार संजय कुमार ने कथित तौर पर गोली चलाकर एक कांस्टेबल और एक उप-निरीक्षक की हत्या की। इसके बाद उसन खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना में आठ अन्य जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। संजय कुमार सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन में तैनात था। गोलीबारी के पीछे की वजहों का पता लगाने की कशिश की जा रही है। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।पुलिस और सीआरपीएफ ( CRPF ) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पिछले साल 23 जनवरी 2024 को भी मणिपुर के चंदेल जिले के साजिक टैम्पक में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने 6 साथियों पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
In an unfortunate incident, tonight at around 8 pm, a suspected case of fratricide happened inside a CRPF camp in Lamsang under Imphal West District wherein one CRPF jawan opened fire killing 02 (two) of his own CRPF colleagues on the spot and injuring 08 (eight) others. Later,…
— Manipur Police (@manipur_police) February 13, 2025
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?