छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की चली आंधी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा ने राज्य के कुल 14 नगर निगमों में से 10 निगमों में कांग्रेस को खाता खोलने का मौका तक नहीं दिया। सभी 10 महापौर पद पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं। आप ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में आप की यह पहली जीत है।
भाजपा की सुनामी में कांग्रेस के कई गढ़ ढहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ माने जाने वाले पाटन की है। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश निक्की भाले ने 600 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है।पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण पटेल की नामांकन रैली में भूपेश बघेल शामिल हुए थे। वार्डों में भी भाजपा का दबदबा है। 15 वार्डों में भाजपा को आठ तथा कांग्रेस को सात सीटें मिली है।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि मतदाताओं ने पीएम मोदी की गांरटी और अटल विश्वास पत्र पर विश्वास किया है। जनता से किए वादों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में जिसकी सरकार रहती है, अधिकतर उनके ही महापौर जीतते हैं। सरकार और निगम में काम कराने के उद्देश्य से लोगों ने मतदान किया है।
नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत में अपना महती योगदान देने वाले पार्टी के शीर्ष नेताओं, माननीय मंत्रीगणों, सांसद-विधायक साथियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। pic.twitter.com/oakrLlPWEL
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 15, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत