आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रयागराज(Prayagraj ) महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे जम्मू के श्रद्धालुओं (Devotees )की कार को तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से रौंद दिया।इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी,दो लोग गंभीर रूप से घायल हैंजिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में जम्मू के रहने वाले श्रद्धालु वेन्यू कार में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए हुए थे। जहां से वापस लौट कर अपने घर जम्मू जा रहे थे। इसी दौरान आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर इंटरचेंज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पांच लोगों में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने कार सवार सभी श्रद्धालुओं को नजदीकी कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है। वही दो का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर लंबा जाम लग गया। क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से किनारे करवा कर यातायत सुचारू कराया ।
इस हादसे में नानक नगर जम्मू मकान नंबर 70 सेक्टर 14 के रहने वाले पदम पुत्र सतगुरु प्रकाश उम्र 67 वर्ष, जम्मू के त्रिकुटा नगर मकान नंबर 35 वार्ड नंबर 53 के रहने वाले युद्धवीर पुत्र रामचंद्र गुप्ता,सविता पत्नी बीआर शर्मा उम्र 65 वर्ष, मकान नंबर 31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा जम्मू की मौत हो गई है।
जबकि बीआर शर्मा पुत्र एमएल शर्मा 71 वर्ष, निवासी हाउस नंबर 31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा,रितु गुप्ता पत्नी युद्धवीर कुमार 48, निवासी हाउस नंबर 35 सेक्टर 1 वार्ड नंबर 53 त्रिकुटा नगर जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना टप्पल- एक्सीडेन्ट की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल एवं 3 मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई, यातायात व्यवस्था सामान्य है, दु:खद घटना पर संवेदना प्रकट की गई, इस संबंध में… pic.twitter.com/xXCp4LosOn
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) February 16, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?