गुजरात ( Gujarat) के भरूच ( Bharuch )शहर में सोमवार को एक चौंका देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने विक्की कौशल की हालिया फिल्म ‘छावा’ ( ‘Chhaava’ ) के प्रदर्शन के दौरान एक थिएटर की स्क्रीन फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें आरोपी को तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि आरके सिनेमा में फिल्म ‘छावा’ ( ‘Chhaava’ ) का अंतिम शो चल रहा था तभी जयेश वसावा के नाम के शख्स ने नशे में घुत होकर घटना को अंजाम दिया। फिल्म में औरंगजेब और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच एक दृश्य आया, जिसमें औरंगजेब संभाजी महाराज को प्रताड़ित करता हुआ दिखाया गया था। इसे देखकर जयेश वसावा गुस्से से बेकाबू हो गया और उसने थिएटर की स्क्रीन को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।
वह नशे की हालत में मंच पर चढ़ा और अग्नि शमन यंत्र से स्क्रीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उसने अपने हाथों से स्क्रीन को फाड़ दिया। इस हरकत के कारण थिएटर में अफरा-तफरी मच गई और उसे स्थानीय सुरक्षाकर्मियों और मल्टीप्लेक्स स्टाफ ने बाहर निकाला।
जयेश वसावा ने इस दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ भी गाली-गलौच की, जब वह उसे थिएटर को नुकसान पहुंचाने से रोकने की कोशिश कर रही थी। थिएटर के जनरल मैनेजर ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस हिंसा के कारण थिएटर को लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा सोमवार को होने वाले ‘छावा’ ( ‘Chhaava’ ) के कई शो भी रद्द करने पड़े और उन शोज का पुनर्निर्धारण करना पड़ा।
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’( ‘Chhaava’ ) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के मात्र पांच दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई भोसले के रूप में नजर आ आई हैं। वहीं, मुग़ल सम्राट औरंगजेब का किरदार अभिनेता अक्षय खन्ना ने निभाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?