दिल्ली के अशोक विहार स्थित वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बर्तन कारोबारी के मुनीम(Muneem) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सरोज पाठक (45) के रूप में हुई है। गोली मारने के बाद बदमाशों ने सरोज से रुपयों का बैग लूटा, जिसमें करीब साढ़े 16 लाख रुपये मौजूद थे। इसके बाद फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्राइम टीम और एफएसएल मौके पर पहुंच गए।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सरोज पाठक परिवार के साथ शालीमार गांव में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। पिछले कई सालों से सरोज वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रवींद्र जैन उर्फ सोनी नामक कारोबारी की फैक्टरी में मुनीम(Muneem) की नौकरी करते थे।
सोनी की फैक्टरी में बर्तन बनते हैं। पूरी फैक्टरी का हिसाब-किताब मुनीम(Muneem) सरोज ही रखते थे। इसके अलावा माल का पेमेंट भी वह खुद ही लाकर मालिक के हवाले करते थे। मंगलवार दिन में सरोज ने कई पार्टी से रकम इकट्ठा की। इस बीच वह फैक्टरी पहुंचे। रात करीब 9.00 बजे वह फैक्टरी से अपने मालिक सोनी के घर शालीमार बाग जाने के लिए स्कूटी से निकले।
वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के ए-ब्लॉक, उधम सिंह पार्क के पास पहुंचने पर दो बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपयों के बैग की डिमांड करने लगे। मना करने पर अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर सीधे सरोज पर गोली चला दी। गोली उनके सीने पर लगी और वह स्कूटी से गिर गए। बाद में बदमाश उनकी स्कूटी भी लूटकर फरार हुए।
खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उनको स्कूटी घटना स्थल के नजदीक की खड़ी मिल गई। टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस उस एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह का कहना है कि शुरुआत में कंपनी के मालिक ने साढ़े छह लाख रुपये की रकम लूटे जाने की बात की थी, लेकिन बाद में उन्होंने 16.50 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?