मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नशे में धुत दो युवक और युवती वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार बाइक पर झूम रहे हैं। नशे में धुत लड़की चलती हुई बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रही है। हद तो तब हो गई जब रास्ते में आने-जाने लोगों को फ्लाइंग किस करने लगी। इसी बीच रास्ते में चल रहे किसी राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
भोपाल ( Bhopal ) के वीआईपी रोड पर एक बाइक पर दो लोगों के बीच खड़ी युवती का डांस करते वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार में युवती ने राह चलते लोगों को फ्लाइंग किस भी दी। इतना ही नहीं वीडियो बनाने पर उसके साथी युवकों ने राह चलते लोगों से अभद्रता की।
इधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है। बाइक नंबर के आधार पर युवती सहित उसके साथियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द तीनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
भोपाल ( Bhopal ) ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल डीसीपी बसंत कौल ने बताया कि वीआईपी रोड पर काले रंग की बाइक पर सवार युवती और दो युवकों का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। लड़की तेज रफ्तार में चलती बाइक पर खड़ी नजर आ रही है।
राहगीरों ने इस वीडियो को फिल्माया है। वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर जल्द तीनों को गिरफ्तार कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वीडियों में काले रंग की बाइक ( MP04 ZO 1643) पर सवार नशे में धुत लड़की लोगों को फ्लाइंग किस देते हुए भी नजर आ रही है। इसी तरह का वीडियो वीआईपी रोड भोपाल में दो दिन पहले एक ऑटो चालक का वायरल हुआ था। जिसमें वो भी स्टंट करते हुए दिखाई दिया था। इस तरह की हरकतों के वीडियो लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इस पर रोक लगनी जरूरी है। दोनों ही मामलों में अभी तक पुलिस की कार्रवाई सामने नहीं आई है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?