एटा (Etah ) जिले में यूपी बोर्ड (UP Board )हाईस्कूल गणित का पेपर शनिवार को परीक्षा शुरू होते ही आउट हो गया।जैथरा ब्लाॅक क्षेत्र के अति संवेदनशील केंद्र चौधरी बीएल इंटर कॉलेज नगला रेवती से किसी ने पेपर को प्रशासन की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। इससे सनसनी फैल गई। पेपर वॉट्सऐप ग्रुप में 13 मिनट तक पड़ा रहा।
आनन-फानन अधिकारी केंद्र पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शनिवार को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का गणित का प्रश्नपत्र था। सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा शुरू हुई। साढ़े नाै बजे अति संवेदनशील केंद्र चौधरी बीएल इंटर कॉलेज से पेपर को बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए ग्रुप में साझा कर दिया गया।
व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा अन्य जिलास्तरीय व बोर्ड (UP Board )परीक्षा में लगे अधिकारी जुड़े हुए हैं। ग्रुप में पेपर देख अधिकारियों के पसीने छूट गए। कुछ ही मिनट में ग्रुप से प्रश्नपत्र को डिलीट कर दिया गया, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?