Thursday, June 04, 2026

CBI, Corruption, INDIA, News

रेलवे पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन,वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता समेत 27 रेलकर्मी गिरफ्तार,1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद

CBI takes big action in railway paper leak case, 27 railway employees including senior divisional electrical engineer arrested, Rs 1.17 crore cash recovered

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( ) ने मंगवलार को कहा कि उसने रेलवे की विभागीय परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले ( Railway Paper leak case)में 27 रेल रेलकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

सीबीआई ने मंगलवार को डीडीयू मंडल के दो अधिकारी सीनियर डीईई (वरीय मंडल विद्युत अभियंता, परिचालन) सुशांत परासर, सीनियर डीपीओ (वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी) सुरजीत सिंह, 17 लोको पायलट समेत 26 रेलकर्मियों को हिरासत में लिया और मंगलवार की शाम अपने साथ ले गई।

सीबीआई ने बताया कि मुगल सराय में मुख्य लोको पायलट पद के लिए होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक ( Railway Paper leak case)के मामले में सोमवार रात इन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। परीक्षा मंगलवार यानी आज होनी थी। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुगल सरकार में तीन जगहों पर तीन मार्च की मध्यरात्रि को जांच के दौरान कुल 17 उम्मीदवारों को हाथ से लिखे हुए प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी के साथ पकड़ा गया था।

इन 17 विभागीय अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के लिए कथित तौर पर पैसे दिए थे और छापेमारी के दौरान इन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रवक्ता ने कहा, अब तक इस मामले में कुल 26 रेल अधिकारियों (17 अभ्यर्थियों सहित) को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसे इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने खुद अंग्रेजी में प्रश्न लिखे थे और इसे एक लोको पायलट को दे दिए, जिसने इसे हिंदी में अनुवाद किया और आगे एक अन्य अधिकारी को दिया। उस अधिकारी ने इसे रेलवे के कुछ अन्य कर्मचारियों के जरिए अभ्यर्थियों को दिया। आरोपी वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में शामिल हैं।
सीबीआई ने जांच के दौरान 17 अभ्यर्थियों के पास हस्तलिखित प्रश्नपत्रों की फोटो काॅपी बरामद की है। आरोपी सीनियर डीईई (ऑपरेशन) को परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसने अपने हाथ से अंग्रेजी में प्रश्न लिखे थे और कथित तौर पर इसे एक लोको पायलट को दिया था जिसने इसे हिंदी में अनुवाद किया और आगे एक ओएस (ट्रेनिंग) को दिया। इसे कुछ अन्य रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से अभ्यर्थियों को दिया।
बताया कि आठ स्थानों पर छापेमारी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। यह राशि कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक मामले ( Railway Paper leak case)में करने के लिए अभ्यर्थियों से एकत्र की गई थी। उन्होंने कहा, हाथ से लिए हुए प्रश्नपत्रों और उनकी फोटोकॉपी को जब्त कर लिया गया है। इन प्रश्नपत्रों का मूल प्रश्नपत्रों के साथ मिलान किया गया और वे मेल खाते पाए गए।
सीबीआई की टीम सोमवार की रात काली महाल स्थित एक लॉन में बाइक से रेड मारने गई थी। यहां से टीम ने नौ लोको को पायलटों को प्रश्न पत्र की हस्तलिखित कॉफी के साथ धर दबोचा। इसके बाद अन्य तीन स्थानों पर छापेमारी की।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels