अयोध्या( Ayodhya ) जिले के सहादतगंज के मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की शादी के अगले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीय दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था।
दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। एक झटके में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
लड़की के पिता मंतू राम पासवान ने बताया- शनिवार सुबह 11 बजे बारात को विदा किया गया। सभी बाराती और दूल्हा-दुल्हन खुश थे। बारात विदा होकर जब यहां आई, तो 4-5 घंटे में क्या हुआ, यह पता नहीं है।
अयोध्या( Ayodhya )पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। कमरा अंदर से बंद था ऐसे में मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वजह साफ होगी। पुलिस ने बताया कि 3 एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के पहुंचने से पहले घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया था। ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। घर में कौन-कौन रिश्तेदार था। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, इसकी संभावना कम बताई जा रही है।
अयोध्या( Ayodhya ) के एसएसपी राज करण नैय्यर ने बताया – दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए बाहरी व्यक्ति के घटना को अंजाम देने की आशंका कम है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?