उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना उत्तर क्षेत्र में सिरफिरे आरोपी ने शादी के रिश्ते से इन्कार करने पर बृहस्पतिवार को युवती के भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। इसके बाद उसने युवक की मां पर भी हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवती के घर में खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आरोपी और युवती के पहले पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के मोहल्ला प्रकाश नगर टापा खुर्द निवासी सचिन जैन (29) की मां और परिवार के लोगों ने पुत्री के विवाह के लिए राजस्थान के भरतपुर निवासी संतोष जैन (32) के परिवार से बातचीत की थी। लड़का-लड़की भी बातचीत के दौरान मौजूद थे। करीब तीन माह बीतने के बाद संतोष के गलत आचरण की जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई। इस बात पर भाई सचिन और मां राजकुमारी ने रिश्ते से इन्कार कर दिया।
इसके बाद भी संतोष शादी की जिद पर अड़ा रहा। वह आए दिन युवती को रास्ते में रोकने लगा। उनके घर की गली में चाकू लेकर धमकाने लगा। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे संतोष धारदार हथियार लेकर घर में घुस गया और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। सचिन ने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से सचिन के पेट पर कई वार कर दिए। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद मां राजकुमारी पर भी हमला कर दिया। वह भी घायल हो गईं। युवक ने युवती के मकान में खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे परिवार के सभी लोग होली की तैयारियों की चर्चा कर रहे थे। आरोपी संतोष जैन अचानक उनके घर में घुसा था। इतने में सचिन ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने सचिन के पेट पर चाकू से एक के बाद कई वार कर दिए। मृतक सचिन की पत्नी अंजली ने बताया कि ननद से शादी न कराने पर आरोपी ने उसकी पति की हत्या कर दी है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र में युवती की शादी युवक से न कराने पर युवक ने परिवार पर हमला कर दिया था। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई है। इसके बाद आरोपी ने कमरे में बंद होकर फंदा कसकर आत्महत्या कर ली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?