उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने गोरखपुर (Gorakhpur ) में होली (Holi ) का पर्व मनाया। इस दौरान फूलों के अलावा, रंग और गुलाल के साथ सीएम योगी ने जमकर होली खेली। इस दौरान सीएम योगी अलग अंदाज में दिखे। सीएम योगी भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने सनातन धर्म, एकता और विजय का संदेश भी दिया। सीएम योगी ने होली को रंगों का ही नहीं, समरसता और भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व भी बताया।
शुक्रवार को गोरखपुर (Gorakhpur ) में होली के पावन महापर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने शुक्रवार सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बतखों को तथा मंदिर की गोशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के( Yogi Adityanath ) होलिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से हुई। मंदिर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी।
लोगों को होली की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने भगवान नृसिंह की विधिविधान से आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल, फल, रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया। भगवान नृसिंह की पूजा करने के बाद सीएम योगी पूरी तरह होली के माहौल में रम गए। उन्होंने लोगों के ऊपर जमकर फूल की पंखुड़ियां, अबीर, गुलाल उड़ाईं। देखते ही देखते योगी समेत समूचा जनमानस रंगों में सराबोर हो गया। इस दौरान जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारों के बीच उत्सवी उल्लास आसमान पर था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली का पर्व एकता का संदेश वाहक है। सनातन धर्म लोगों को एक होने का संदेश देती है। हमारी आस्था का प्रतीक सनातन की खूबसूरती है। सनातन धर्म की भव्य संस्कृति को भव्य और दिव्य महाकुंभ के जरिए दुनिया ने देखा है। महाकुंभ मेला में 66 करोड़ लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। होली मतभेद खत्म करने का पर्व है। विरोधियों पर करारा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग सनातन को कोसते हैं। कोसने वालों ने सनातन की ताकत महाकुंभ में देखी है।
सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है- यतो धर्मस्ततो जय: pic.twitter.com/Tk6Ad7BvG9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 14, 2025


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत