आगरा ( Agra )में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की ओर से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पदों के लिए घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशांत पाैनिया व महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को साैंपी गई है। जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर दोनों पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई। इस दाैरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता माैजूद रहे।
लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकारआगरा ( Agra ) महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने इस बार वैश्य समाज से राजकुमार गुप्ता को महानगर अध्यक्ष और जाट समाज से प्रशांत पौनिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं।
राजकुमार गुप्ता को राज्यसभा सांसद नवीन जैन का नजदीकी माना जाता है, जबकि प्रशांत पौनिया को फतेहपुर सीकरी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का समर्थक माना जाता है।
आगरा ( Agra )महानगर अध्यक्ष की घोषणा होते ही समर्थकों ने राजकुमार गुप्ता को कंधों पर उठा लिया।प्रशांत पौनिया की गैर मौजूदगी में घोषणा हुई जब वे थोड़ी देर बाद पहुंचे, तो उनके समर्थकों की भीड़ ने भाजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश की, जिससे गेट का शीशा टूट गया।पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मौजूद रहे।महानगर अध्यक्ष की घोषणा चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल ने की।जिलाध्यक्ष की घोषणा चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने की।
इसके अलावा प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन समेत कई नेता इस मौके पर उपस्थित रहे।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?