ऑस्ट्रेलिया (Australia) में क्रिकेट मैच के दौरान एक पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर की मौत हो गई है। क्रिकेटर का नाम जुनैद जफर खान( cricketer Junaid Zafar Khan) है। एडिलेड में हुई इस घटना में ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेटर जुनैद की उम्र 40 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत तेज गर्मी की वजह से हुई। घटना शनिवार 15 मार्च की है जब एडिलेड के कॉनकॉर्डिया कॉलेज मैदान में प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस और ओल्ड कॉनकॉर्डियंस के बीच मैच खेला जा रहा था। जुनैद ओल्ड कॉनकॉर्डियंस की तरफ से खेल रहे थे। मुकाबले के समय तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस था।
बताया जा रहा है कि जुनैद रमजान( cricketer Junaid Zafar Khan) में रोजा रखे हुए थे। इस दौरान भारी गर्मी के बीच उन्होंने करीब 40 ओवर फील्डिंग की। मैच के समय शाम करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
जुनैद( cricketer Junaid Zafar Khan) रमजान के दौरान रोजे रख रहे थे, लेकिन उन्होंने पूरे दिन पानी पिया। क्योंकि इस्लाम धर्म के नियमों के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति बीमार या अस्वस्थ महसूस करता है तो उसे रोजे के दौरान पानी पीने की परमिशन होती है। जुनैद के क्रिकेट क्लब ने दुख जताते हुए कहा, ‘हम अपने एक स्टार सदस्य की मौत से बहुत दुखी हैं। मैच के दौरान अचानक उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। पैरामेडिक्स की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’
जुनैद ( cricketer Junaid Zafar Khan) साल 2013 में टेक इंडस्ट्री में करियर आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान से एडिलेड शिफ्ट हो गए थे। वहीं जुनैद के निधन पर इस्लामिक सोसाइटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रेसिडेंट ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति इस कठिन समय में सांत्वना प्रकट की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?