उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) के साैंख के मगोर्रा थाने में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के सब -इंस्पेक्टर मोहित राणा ( Sub-inspector Mohit Rana )बुधवार की रात शराब के नशे में साथी महिला सब इंस्पेक्टर के कमरे में घुस गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला दरोगा ने किसी तरह अपनी आबरू बचाई और एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि इससे पहले उसने अपना मोबाइल और स्मार्ट वॉच (घड़ी) तोड़ दी। पुलिस के काफी तलाशने के बाद घड़ी तो मिल गई, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पुलिस दरोगा ( Sub-inspector Mohit Rana )को पकड़कर थाने ले आई। इधर, एसपी देहात त्रिगुण विषेन और सीओ गोवर्धन आलोक सिंह भी थाने पहुंच गए। उन्होंने पहले पीड़िता से पूछताछ की।
पीड़िता ने उन्हें अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आरोपी दरोगा से पूछताछ की। दरोगा ने कुछ भी बोलने के तैयार नहीं हुआ। अधिकारियों ने उसकी वर्दी उतारकर उसे हवालात में बंद कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?