बिहार (Bihar ) के अररिया जिले में बिहार एसटीएफ और अररिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। चुनमुन झा आरा तनिष्क शो रूम लूट कांड(Tanishq Showroom Robbery)में शामिल था। इस शोरूम से 10 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। इसके साथ ही करीब डेढ़ साल पहले पूर्णिया में तनिष्क शो रूम के लूटकांड का आरोपी भी यही शख्स था। इस एनकाउंटर में एसटीएफ और अररिया पुलिस के 5 जवान घायल हुए हैं।
बिहार (Bihar ) में अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में पटना एसटीएफ, स्थानीय पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी को गोली लगी है। इसमें से एक अपराधी भागने में कामयाब हो रहा। वहीं दूसरे अपराधी (पलासी के मजलिसपुर निवासी चुनमुन झा) को तीन गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल में पुलिसकर्मियों की भीड़ लगी है।
बताया जा रहा है कि पटना एसटीएफ को सूचना मिली कि पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूटकांड (Tanishq Showroom Robbery)का आरोपी चुनमुन झा अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा हुआ है। इस पर एसटीएफ की टीम, स्थानीय पुलिस के सहयोग से, उसे पकड़ने के लिए थलहा नहर के पास पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में चुनमुन झा को सीने और पैरों में गोली लगी, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। वहीं एक और अपराधी को पर में गोली लगी है जो भागने में सफल रहा है। जबकि नरपतगंज थानेदार भी घायल हुए हैं। फिलहाल घायल चुनमुन झा को लेकर पुलिस अररिया सदर अस्पताल पहुंची लेकिन वहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया किपुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि चुनमुन झा नरपतगंज थाना क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा का पीछा किया। पुलिस को देखते ही चुनमुन झा ने पुलिस पर 3 फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की। इसमें चुनमुन झा को गोली लगी है।
बदमाशों के साथ हुई इस मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों में एसटीएफ के इंस्पेक्टर मोहम्मद मुश्ताक, नरपतगंज थाने के एसएचओ कुमार विकास, एसटीएफ के ड्राइवर नागेश, एसटीएफ के सदस्य शहाबुद्दीन अंसारी और दीपक कुमार शामिल हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च को आरा में तनिष्क शोरूम में हुई 10 करोड़ की ज्वेलरी लूटकांड(Tanishq Showroom Robbery) में भी उसके शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावे पूर्णिया में हुए तनिष्क लूटकांड का भी वो आरोपी था।
आरा में 11 मार्च को तनिष्क शोरूम में लूट हुई थी। 6 अपराधियों ने करीब 10 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने एक घंटे बाद ही एनकाउंटर में शामिल दो लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से दो झोले में जो गहने गहने बरामद हुए उनकी कीमत 1.85 करोड़ रुपए है। उसमें ट्रे के साथ गहने थे।बाद में पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को लूटकांड के 2 लाइनर को भी पुलिस ने पकड़ा था। लूट में इस्तेमाल एक कार भी जब्त की गई है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया था कि तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड(Tanishq Showroom Robbery) मामले में शामिल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। इनमें सरसी निवासी सोनू झा को सहरसा और एसटीएफ पुलिस के मदद से गिरफ्तार किया गया है। बिट्टू कुमार पासवान को मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था। अकुंश कुमार को एसटीएफ और रोहतास पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया । इलाजरत मुख्य सरगना प्रशांत गौरव को पुलिस हिरासत में लेने की सूचना न्यायालय को दी जा रही है। घटना के बाद अपराधियों के रुपये प्राप्त करने वाले शमी आनंद को पटना से गिरफ्तार किया गया।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?