महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पुणे( Pune ) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आईआईटी इंजीनियर ने अपनी पत्नी पर बेवफाई के शक के चलते अपने 3 साल के बेटे का गला रेत दिया और शव को जंगल में फेंक दिया। ये वारदात चंदन नगर इलाके में घटी, वहीं इस वारदात के बाद आरोपी को एक लॉज में नशे की हालत में पाया गया। जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चा हिम्मत माधव टिकेती इंजीनियर माधव टिकेती और उनकी पत्नी स्वरूपा का इकलौता बेटा थे। ये परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का रहने वाला है।
पुणे( Pune )पुलिस के मुताबिक, माधव को स्वरूपा पर बेवफाई का शक था। गुरुवार की दोपहर में दंपति के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद माधव गुस्से में अपने बेटे को साथ लेकर घर से निकल गया। दिन भर वो बार में बैठा रहा और दोपहर करीब 12:30 बजे वहां से निकल गया। इसके बाद वह एक सुपरमार्केट गया और बाद में चंदन नगर के पास एक जंगल में चला गया। वहीं कई घंटे बीतने के बाद पति से कोई संपर्क ने होने पर पत्नी ने देर रात चंदन नगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति और बेटा लापता हैं।
वहीं इस शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें माधव को आखिरी बार गुरुवार दोपहर 2:30 बजे अपने बेटे के साथ देखा गया था, लेकिन शाम पांच बजे की फुटेज में वह अकेले कपड़े खरीदते हुए दिखाई दिया। इसके बाद माधव के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करते हुए, पुलिस उसे एक लॉज में खोज निकाला, जहां वह नशे में दिखाई दिया। होश में आने के बाद, माधव ने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने घटनास्थल को पास के एक जंगल में पाया, जहां उन्हें लड़के का गला कटा हुआ शव मिला।
इस मामले में एक पुणे( Pune ) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘कल रात बच्चे की मां पुलिस स्टेशन आई और अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि बच्चे का पिता एक लॉज में नशे में था। हमने उसे हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ में उसने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। अपराध के अनुसार हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?