उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बिसौली रोड पर वनखंडी नाथ मंदिर के समीप मुरादाबाद के दैवीय आपदा राहत विभाग में तैनात आपदा विशेषज्ञ ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह रविवार रात घर से नाराज होकर कार से मुरादाबाद के लिए निकले थे। परिजन उनकी कार के पीछे-पीछे लोकेशन की मदद से आ रहे थे। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो कार में उनका लहूलुहान शव मिला। कार के शीशे अंदर से लॉक थे। सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
कासगंज जिले के जयजय राम कॉलोनी निवासी सुरजीत (32) राम निवास मुरादाबाद के दैवीय आपदा राहत विभाग में आपदा विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह साप्ताहिक अवकाश होने के चलते घर गए थे। बताते हैं कि घर से निकलने से पहले उनका परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस वजह से वह घर से नाराज होकर निकले थे। घर से निकलने के बाद वह रास्ते में पत्नी से बात करते हुए जा रहे थे। परिवार के लोग भी मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार से पीछा करते हुए आ रहे थे।
इसी बीच आपदा विशेषज्ञ का मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार के लोग लोकेशन के आधार पर बदायूं (Badaun) जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली रोड पर वनखंडी के पास पहुंचे। यहां आपदा विशेषज्ञ की बंद कार खड़ी मिली। परिजनों ने अंदर से लॉक कार के शीशे तोड़े। जहां आपदा विशेषज्ञ खून से लथपथ हालात में मिले। परिवार के लोग उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
बदायूं (Badaun) जिले की पुलिस ने बताया कि प्रथम पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि आपदा विशेषज्ञ ने चलती कार में किसी बात से परेशान होकर लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस्लामनगर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है। आगे की जांच इस्लामनगर पुलिस करेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?