उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में जसराना की इंडियन बैंक ( Indian Bank ) शाखा में खाताधारकों के खातों से करोड़ों की रकम उड़ा फ़रार हुए शाखा प्रबंधक और कैशियर के विरुद्ध एक सप्ताह बाद बैंक प्रबंधन ने धोखाधड़ी गबन की रिपोर्ट दर्ज कराईं है।
फिरोजाबाद के जसराना कस्बा स्थित इंडियन बैंक ( Indian Bank ) की शाखा में हुए घोटाले में बुधवार को फिर कई मामले सामने आए। अंचल प्रमुख ने शाखा प्रबंधक एवं कैशियर के खिलाफ ग्राहकों के 1.86 करोड़ रुपये गबन की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।
घिरोर रोड स्थित इंडियन बैंक में मैनपुरी के भोगांव के नगला गिरधारी मोटा निवासी राघवेंद्र सिंह शाखा प्रबंधक के पद पर और टूंडला की पुरानी तहसील के पास शक्तिनगर निवासी जयप्रकाश क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। दोनों पर 60 से अधिक ग्राहकों के खाते से रुपये गबन करने का आरोप लगा है।
आरोप है कि इंडियन बैंक ( Indian Bank ) के शाखा प्रबंधक एवं कैशियर द्वारा बैंक में आने वाले ग्राहकों से पैसा लेकर जमा स्लिप ले ली गई लेकिन उनके खाते में रुपये जमा नहीं किए गए। मामला संज्ञान में आने के बाद लोग परेशान हैं। ग्राहकों ने बैंक में खाते की जानकारी करने के साथ रुपये गबन होने की शिकायत दर्ज कराई है। कई ग्राहकों ने कोतवाली में भी तहरीर दी है। बुधवार को इंडियन बैंक के आगरा अंचल के प्रमुख तरुण कुमार विश्नोई कोतवाली पहुंचे।
शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं क्लर्क जयप्रकाश के खिलाफ 1.86 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है। जांच जारी है। पुलिस ने कहा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
इंडियन बैंक ( Indian Bank ) केअंचल प्रमुख आगरा तरुण कुमार विश्नोई ने बताया कि उपभोक्ताओं ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर अभी तक 1.86 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई है। अभी जांच जारी है। शाखा प्रबंधक एवं क्लर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?