उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के शिकोहाबाद कस्बे में स्थित जेएस विश्वविद्यालय (JS University ) फर्जी डिग्री प्रकरण में जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय के केनरा बैंक स्थित 26 खातों में जमा करीब 83 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए।
फर्जी डिग्री मामले में जहां एक तरफ एसआईटी, एसओजी और थाना पुलिस के अलावा गोरखपुर पुलिस सहित अन्य विभाग कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही, प्रशासन अब जेएस विश्वविद्यालय से संबंधित उनके स्वजनों और प्रति कुलाधिपति व महाप्रबंधक सहित अन्य लोगों के खातों की भी जांच करेगा।
राजस्थान में जेएस विश्वविद्यालय (JS University ) की फर्जी डिग्रियां पकड़े जाने के बाद से जेएस यूनिवर्सिटी चर्चा में है। कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव और रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को जयपुर एसओजी जेल भेज चुकी है। जिला शासन ने भी इस फर्जीवाड़े को गंभीरता से लिया है और जांच की जा रही है। इसके लिए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है।
थाना शिकोहाबाद में अब तक सात शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। इनमें कुलाधिपति व रजिस्ट्रार के अलावा डॉ. पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ को नामजद किया गया है। शिकोहाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के एग्रीकल्चर विभाग एवं बीटेक व पॉलिटेक्निक विभाग को दो नोटिस भेजे हैं, जिनकी समय सीमा पूरी होने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को आधे-अधूरे ही जवाब भेजे हैं।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेएस विश्वविद्यालय (JS University )के 26 खातों में जमा 83,38,18,957.48 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए। यह कार्रवाई शहर के बस स्टैंड स्थित केनरा बैंक की शाखा में की गई। इससे यूनिवर्सिटी प्रशासन सकते में है।
फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जेएस विश्वविद्यालय (JS University ) प्रशासन ने दो नोटिसों के जवाब आधे-अधूरे दिए हैं। पुलिस ने जेएस यूनिवर्सिटी के 26 खातों में करोड़ों रुपयों की जमा धनराशि को वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने हेतु फ्रीज कर दिया है। यह खाते कार्रवाई पूरी होने तक फ्रीज रहेंगे। अभी यूनिवर्सिटी के अन्य खातों की भी जांच की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?