गोरखपुर (Gorakhpur ) में मां और 13 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने शनिवार रात 2 बजे घर में घुसकर वारदात की। घटना के वक्त 18 साल की बड़ी बेटी भी साथ थी। खुद को कमरे में बंद कर उसने हमलावरों से बचाया। वारदात चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव की है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। हमलावरों ने मां पूनम निषाद और बेटी अनुष्का को बेरहमी से धारदार हथियार से काटा। महिला के गले समेत शरीर पर कई जख्म थे। पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर (Gorakhpur ) पुलिस ने बड़ी बेटी खुशबू के बयान के आधार पर गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या अफेयर और पैसों के लेनदेन को लेकर हुई।
पिछले महीने महिला ने गांव के एक युवक संजय पर रुपए हड़पने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
पूनम के पति रवींद्र निषाद की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। पूनम दो बेटियों-खुशबू और अनुष्का के साथ गांव के बाहर बने घर में रहती थीं। उसका 20 साल का बेटा विशाल बाहर कहीं नौकरी करता है।
शनिवार रात पूनम, बेटी अनुष्का के साथ घर के अंदर बरामदे में सोई थी, जबकि खुशबू बगल के कमरे में सो रही थी। रात 2 बजे कुछ हमलावर घर में घुस आए। बेटी खुशबू ने पुलिस को बताया कि मां पर हमला हुआ तो वह चीख उठी।
मैंने कमरे से चिल्लाकर पूछा कि क्या हुआ? उसके बाद हमलावर मेरे कमरे का दरवाजा तोड़ने लगे। मैंने उनकी आवाज पहचान ली। वह गांव में ही रहने वाला संजय था। उसके पिता और कुछ अन्य लोगों की आवाज भी मैंने पहचान ली। संजय का पिता बोल रहा था कि बेटी को भी काटकर फेंक दो।
जब वो मेरे कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे तो मैंने अंदर से बोला कि पुलिस को फोन कर चुकी हूं। पुलिस की बात सुनकर संजय ने अपने पिता से कहा कि यहां से चलिए।
जब वह लोग चले गए तो मैं बाहर निकली। मां के कमरे में गई तो वहां दोनों खून से लथपथ थे। उन्होंने मेरी मां और बहन को बेरहमी से काटा। मां के गले, चेहरे पर वार किए। बहन के गले, हाथ को काट डाला था। वह जमीन पर पड़ी थी।
पुलिस ने बताया कि हमलावर पीछे के रास्ते से घर में घुसे थे। उन्होंने दोनों की हत्या की। फिर भाग गए। संजय नाम के जिस युवक का जिक्र बेटी ने किया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गोरखपुर (Gorakhpur ) एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फोरेंसिक टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है। ताकि, यह पता चल सके कि कल उसने किस-किस से बात की थी।
➡️#PsChaurichuara क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम शिवपुर चकदहा में घटित घटना के संबंध में #SpNorthGkp द्वारा दी गयी #VideoByte–#UPPolice@dgpup @AdgGkr @diggorakhpur pic.twitter.com/5isnl1fyIs
— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) March 30, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?