झारखंड( Jharkhand )के साहिबगंज( Sahibganj )में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां दो मालगाड़िया आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजनों में आग लग गई। हादसे में लोकोपायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सीआईएसएफ के तीन जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।दोनों ही ट्रेनें कोयला से लदी थीं।
जानकारी के मुताबिक, साहिबगंज( Sahibganj )में घटना सुबह 3:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी बरहेट में खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दरअसल, ये पूरी घटना साहिबगंज ( Sahibganj )जिले के बरहेट थाना क्षेत्र पर स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी जब कि ललमटिया की ओर से जा रही कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने इसे जोरदार टक्कर मार दी ।
टक्कर के बाद कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। वहीं कई बोगियां पटरी से उतर गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।
हादसे में जिन 2 लोको पायलट की डेथ हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे। वहीं बीएस मॉल बंगाल के रहने वाले थे। घायलों का इलाज बरहेट सदर अस्पताल में चल रहा है।
वहीं, इस हादसे में चार से पांच रेलकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है और एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
साहिबगंज ( Sahibganj ) पहले रविवार को ओडिशा से बड़ा रेल हादसा हुआ था। यहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ था। ट्रेन संख्या 12251 बंगलूरू से असम के गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। दुर्घटना में एक शख्स की मौत हुई थी, जबकि सात यात्री घायल भी हुए थे।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?