रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी( Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani)140 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। वे जामनगर से द्वारका जा रहे है। उनकी इस पदयात्रा को पांच दिन बीत चुके हैं।10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में ही मनाएंगे।
हर रोज वो रात में कई कीलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस पैदल यात्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, यात्रा के दौरान ही अनंत अंबानी ने लगभग 250 मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीद लिया।
अपनी पैदल यात्रा के दौरान अनंत अंबानी (Anant Ambani)ने देखा कि एक ट्रक में 250 मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। उन्होंने तुरंत उस गाड़ी को रुकवाया और ड्राइवर से बात करके मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब हम इन्हें पालेंगे। अनंत ने एक मुर्गी को हाथ में लेकर आगे बढ़ते हुए “जय द्वारकाधीश” का नारा भी लगाया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका पशु प्रेम जगजाहिर है। हाल ही में पीएम नरेंग्र मोदी ने ने गुजरात में वंतारा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र के उद्घाटन के बाद उसका दौरा भी किया है। यह पशु संरक्षण केंद्र अनंत अंबानी की देखरेख में बनाया गया है।
अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। वह 10 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाएंगे।
उन्होंने कहा,”मैं हमेशा कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करता हूं। युवाओं से मेरा संदेश है कि वे भगवान पर विश्वास रखें, क्योंकि जहां भगवान हैं, वहां चिंता की कोई बात नहीं।”
‘मेरी पदयात्रा जारी है। भगवान द्वारकाधीश हमें आशीर्वाद दें। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि भगवान द्वारकाधीश पर विश्वास रखें और कोई भी काम करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करें। वह काम बिना किसी बाधा के जरूर पूरा होगा। जब भगवान मौजूद हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है।’
अनंत अंबानी ने पिछले साल राधिका मर्चेंट के साथ शादी की थी। फिलहाल वे अपने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े वनतारा के लिए सुर्खियों में है। केंद्र सरकार ने 27 फरवरी को वनतारा को पशु कल्याण में देश के सर्वोच्च सम्मान प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
