हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली पंजाब पुलिस (Punjab Police) की महिला कॉन्स्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बीते कल ही सोशल मीडिया पर ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर महिला कॉन्स्टेबल को बठिंडा पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पंजाब पुलिस (Punjab Police) बठिंडा की टीम ने उसे सिरसा को जोड़ती बठिंडा की बादल रोड पर तब पकड़ लिया था जब वह अपनी थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी। ये थार उसने 20 दिन पहले ही खरीदी थी।
जब पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी तो वो पहले कर्मचारियों को धमकाने लगी और जब बात नहीं बनी तो भागने लगी। हालांकि, टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गियर बॉक्स से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लेडी कॉन्स्टेबल मानसा में तैनात थी। मगर, वर्तमान में बठिंडा पुलिस लाइन से भी अटैच की गई थी।
पुलिस का कहना है कि वह खुद भी नशा करती है, इसलिए उसका डोप टेस्ट भी कराया जाएगा। कॉन्स्टेबल के साथी की पत्नी ने दावा किया कि यह कॉन्स्टेबल पुलिस विभाग में ‘मेरी जान’ के नाम से मशहूर है।
बठिंडा के डीएसपी सिटी- 1 हरबंस सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ पुलिसकर्मी नशा तस्करी कर रहे हैं। इनमें एक कॉन्स्टेबल भी शामिल है, जो काली थार गाड़ी से चलती है और शानो शौकत से रहती है।
पुख्ता सूचना के आधार पर वर्धमान पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई मंजीत सिंह और एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने साझा ऑपरेशन के तहत बादल रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस टीम ने लाडली चौक की तरफ से एक काले रंग की थार को रुकने का इशारा किया। पुलिस नाके के पास गाड़ी रुकी और उसमें से एक महिला निकलकर भागने लगी। नाके में शामिल लेडी कॉन्स्टेबल व अन्य टीमों ने उसे धर दबोचा।
डीएसपी के मुताबिक महिला कॉन्स्टेबल को हिरासत में लेकर उसकी थार गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी के गियर बाक्स में एक पॉलीथिन मिली जिसमे से हेरोइन बरामद हुई, वजन करने पर जो 17.71 ग्राम निकली। इसके बाद पुलिस ने पूरी गाड़ी को खंगाला। मगर, और कुछ नहीं मिला। पुलिस ने उसकी गाड़ी का जब्त कर थाने भेज दिया है।
डीएसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में अमनदीप कौर बताया कि वह पंजाब पुलिस में सीनियर कॉन्स्टेबल के तौर पर तैनात है। वह लंबे समय बठिंडा में तैनात रही है। उस पर आरोप है कि वह लंबे समय से चिट्टे की तस्करी कर रही थी, लेकिन वर्दी की आड़ में हर बार बच रही थी। महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ पुलिस ने थाना कैनाल में मामला दर्ज कर लिया है।
इस पूरे मामले के सामने आने के महिला के साथी बलविंदर की पत्नी गुरमीत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर कई बड़े दावे किए। महिला ने कहा कि अमनदीप कौर के साथ कई पुलिस वाले भी मिले हुए हैं। पुलिस अगर रिमांड पर लेकर अच्छी तरह से पूछताछ करे तो कई पुलिस अधिकारी नपेंगे।
उसने दावा किया कि बठिंडा पुलिस लाइन में जाकर किसी से भी पूछ लो ‘मेरी जान’ कौन है तो पता चल जाएगा। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ये पुलिस में ‘मेरी जान’ के नाम से मशहूर है। पुलिस लाइन में घुसते ही यही आवाज आती है कि ‘मेरी जान’ आ गई।
गुरमीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा, “अमनदीप कौर ज्यादातर मेडिकल लीव पर रहती थी। ये ड्यूटी पर कम ही जाती है। दफ्तर से छुट्टी लेकर ये और बलविंदर दोनों हेरोइन खरीदने निकल जाते थे। बलविंदर का काम ज्यादातर हेरोइन को बेचने का था। वही नशा लाकर घर पर इसकी पुड़िया बनवाता था।”
गुरमीत ने आगे कहा, “इन दोनों ने घर पर कब्जा कर लिया था। तब मैंने कई शिकायतें दीं और इन दोनों पर पर्चा करवाया था। इसके बाद मुझे घर से निकाल दिया गया। बाद में मैं दो साल के लिए दुबई काम के लिए चली गई। जब लौटी तो दोनों ने घर बेच दिया और बठिंडा के विराट ग्रीन में 2 करोड़ की कोठी ले ली।”



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?