उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur ) जिले के कूरेभार के जूड़ापट्टी गांव में भूमि विवाद में रविवार को पिता व बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी ने मंगलवार शाम घर पहुंचकर खुद को गोली मार ली। कनपटी पर पिस्टल सटाकर आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव वालों ने बताया कि अजय यादव सोमवार रात में किसी समय आया और घर में छुप गया। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे उसका भांजा किताब निकालने के लिए घर आया। तभी पुलिस वाले भी वहां पहुंच गए। जब भांजे ने घर खोला, तो अजय एक कमरे से बाहर निकला। इसके बाद घर के अंदर ही एक गैलरी में चला गया।
गांव वालों का कहना है कि उसने तुरंत पिस्टल निकाली और एसओ रविंद्र सिंह के सामने ही ट्रिगर दबा दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अजय यादव मरने से कुछ समय पहले छोटे भाई विजय से मिला था। यह बात विजय ने पुलिस को बताई है। विजय ने बताया कि भाई उससे गले लगकर फूट-फूट कर रोया। विजय ने उससे कहा कि ये तुमने क्या कर दिया? खुद का नाश कर दिया, सबको मार दिया।
इस पर अजय कहने लगा कि मैं भी पछता रहा हूं। उस समय मुझे बहुत चढ़ाया गया था। उसने हमसे संतराम शुक्ला, श्याम सिंह, राजदेव, अशोक सिंह का नाम लिया। बोला इन लोगों ने मुझे चढ़ा दिया था। खिलाया-पिलाया और हमें पिता-भाई को मारने के लिए उकसाया। उन्हीं लोगों ने असलहा भी दिए थे। कहा था कि जो होगा, आगे हम देखेंगे।
पिता काशी राम और भाई सत्य प्रकाश की हत्या करने वाले अजय यादव की सुल्तानपुर (Sultanpur )पुलिस करीब 72 घंटे से तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह ही रेल ट्रैक पर पुलिस को उसकी बुलेट मिली थी। बुलेट सबसे पहले अजय के छोटे भाई विजय यादव ने देखी थी। उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने से आई पुलिस बुलेट को लेकर चली गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?