झारसुगुड़ा एयरपोर्ट ( Jharsuguda Airport ) के रनवे पर दरार के चलते प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा समेत 178 यात्रियों को लेकर जा रहे एक विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। दरार के चलते विमान झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकता था।
झारसुगुड़ा एयरपोर्ट ( Jharsuguda Airport ) के निदेशक संदीप के तिवारी ने बताया कि गर्मियों में रनवे के कंक्रीट स्लैब में दरारें आना आम बात है। यह दो किलोमीटर लंबा रनवे है और दिल्ली फ्लाइट की निर्धारित लैंडिंग से आधे घंटे पहले दरारें देखी गईं। इसलिए, हमने उड़ान को भुवनेश्वर के निकटवर्ती बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर मोड़ना उचित समझा।
उन्होंने बताया कि यही विमान मिश्रा सहित सभी यात्रियों को लेकर शाम करीब 7:13 बजे वीएसएस एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट अधिकारियों के नोटम वापस लेने के बाद दरारें ठीक कर दी गईं और उड़ान परिचालन शुरू कर दिया गया। तिवारी ने बताया कि झारसुगुड़ा हवाई अड्डे से विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ को लेकर मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर रोजाना कम से कम छह विमान उतरते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?