कर्नाटक( Karnataka) के पूर्व पुलिस महानिदेशक (Former Karnataka DGP ) ओम प्रकाश की रविवार को हत्या हो गई। पुलिस ने पत्नी पल्लवी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और झगड़े के बाद उन्होंने ही पति की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि, कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (Former Karnataka DGP )68 वर्षीय ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के निवासी थे। उन्हें 1 मार्च 2015 को पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वे पहले कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक थे और 2015 से 2017 तक राज्य के पुलिस महानिदेशक भी रहे।
बंगलूरू के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने कहा, ‘आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व पूर्व पुलिस महानिदेशक (Former Karnataka DGP ) और आईजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। एडिशनल सीपी ने आगे बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है… ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि उनकी मौत हो गई’।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?