तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के मंत्री वी सेंथिल बालाजी ( V. Senthil Balaji ) और के पोनमुडी ने एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर लिया है। राजभवन की ओर से कहा गया है कि राज्यपाल आरएन रवि ने मुख्यमंत्री स्टालिन की उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।कैश-फॉर-जॉब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर चल रहे, ईडी जांच का सामना कर रहे सेंथिल बालाजी( V. Senthil Balaji ) को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने पद और स्वतंत्रता के बीच चुनने के लिए कहा था और चेतावनी दी थी कि अगर वह मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी जमानत रद कर दी जाएगी।
पोनमुडी ने एक सेक्स वर्कर के संदर्भ में की गई अपनी टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। मद्रास हाई कोर्ट ने बाद में इस मामले पर अपनी कार्यवाही शुरू की थी। हालांकि, उन्हें पार्टी के एक प्रमुख पद से हटा दिया गया था, लेकिन विपक्षी दलों ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की थी।परिवहन मंत्री एस एस शिवशंकर को बिजली विभाग दिया गया है, जो सेंथिल बालाजी( V. Senthil Balaji ) के पास था। इसके अलावा, आवास मंत्री एस मुथुसामी को आबकारी और निषेध विभाग दिया गया है। वहीं, आर एस राजकन्नप्पन को उनके मौजूदा दूध और डेयरी विकास विभाग के अलावा पोनमुडी के वन और खादी विभाग भी दिया गया है।
करूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वी सेंथिल बालाजी( V. Senthil Balaji ) को 14 जून, 2023 को गिरफ्तार किया गया था। मामला तब का है, जब वह 2011 और 2015 के बीच पिछली अन्ना द्रमुक सरकार के दौरान परिवहन मंत्री थे। पिछले साल 13 फरवरी को तमिलनाडु के राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद से बालाजी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?