दरअसल, डॉ. माद्री काकोटी ने अपने वीडियो में सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है- धर्म पूछकर गोली मारना आतंकवाद है… और धर्म पूछकर लिंच करना, नौकरी से निकालना, घर न देना, या घर पर बुलडोजर चलाना भी आतंकवाद है। असली आतंकी को पहचानो। प्रोफेसर का यह वीडियो पाकिस्तान में खूब देखा जा रहा है। वहां के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर किया जा रहा है। इस वजह से भारत में भी इस बयान पर बहस शुरू हो गई है।
लखनऊ विश्वविद्यालय(Lucknow University ) की शिक्षिका के आतंकी हमले के संदर्भ में दिए गए विवादित बयान को लेकर सोमवार को भी छात्रों ने विरोध किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने दोपहर में प्रशासनिक भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को इसके लिए ज्ञापन भी सौंपा।
एबीवीपी लखनऊ महानगर के सह मंत्री जतिन शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने प्रशासनिक भवन के कॉरिडोर में धरना देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मिलकर कार्रवाई की मांग उठाई। थोड़ी देर बार छात्रों ने छात्र नेता अमन दुबे के नेतृत्व में भी कुलपति कार्यालय का घेराव कर मुख्य गेट पर पर ताला जड़ दिया।
अमन दुबे ने ने कहा कि पहलगाम में हुए दुर्दांत आतंकी हमले में 27 भारतीय नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। भारतीयों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। छात्रों ने आरोप लगाया कि लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University ) के भाषा विज्ञान की शिक्षिका डॉ. माद्री काकोटी लगातार राष्ट्र विरोधी टिप्पणी कर रही हैं।
स्टूडेंट्स ने कहा कि जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। देश विरोधी बयान को लेकर उनके खिलाफ आर-पार की लड़ाई होगी। वह अक्सर देश में फिर से आजादी लाने की बात कहती हैं, पर अब हमें उनसे ही आजादी चाहिए। जब तक हमें उनसे आजादी नहीं मिलती, विरोध जारी रखेंगे।
हसनगंज थाने में प्रोफेसर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 197 (1), 353 (2), 196 (1)a, 352, 302 और 69a में मामला दर्ज हुआ है। 152 देशद्रोह की धारा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?