उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh ) जिले के रोरावर थाने के खेरेश्वर चौराहे के नजदीक होटल रॉयल रेस्पाइट के कमरा संख्या 204 में एक नाबालिग छात्रा और शिक्षक के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। होटल संचालक ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
5 मई शाम छह बजे पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली कि खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास होटल के रूम नंबर 204 में प्रेमी जोड़े का शव पड़ा है। पुलिस ने युवक की पहचान 24 वर्षीय चंद्रभान निवासी ज्वालाजीपुरम बन्नादेवी व किशोरी की पहचान थाना बन्नादेवी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा के रूप में की। सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गए।
अलीगढ़ (Aligarh ) जिले के ज्वालाजीपुरम बन्नादेवी के रहने वाले प्रमोद कुमार के 24 वर्षीय बेटा चंद्रभान मेलरोज बाईपास संत नगर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। चन्द्रभान को अपनी ही स्कूल के नौवीं क्लास की 14 साल की लड़की से प्रेम हो गया। लड़की भी बन्नादेवी इलाके की ही बताई जा रही है। लड़की चंद्रभान के यहां ट्युसन पढ़ने भी जाती थी।
दोनों के बीच प्रेम-सम्बन्ध की बात दोनों के घरवालों को मालूम चली। लड़की के घरवालों ने लड़की को चंद्रभान के यहां ट्यूशन जाना बंद करा दिया। हालांकि, दोनों स्कूल में मिलते रहते थें। चंद्रभान के पिता प्रमोद ने बताया कि उन्हें जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने चंद्रभान को रोका लड़की के परिवार वालों से भी बात की लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थें। वो एक साथ रहना चाहते थे।
दोनों सोमवार को होटल पहुंचे। वहां लड़की ने अपना फर्जी आधार कार्ड किया और कमरा बुक किया। दोनों ने रिसेप्शन पर कहा कि दो तीन घंटे बातचीत करके चले जायेंगे। कई घंटों बाद जब दोनों वापस नहीं आये तो होटल संचालक ने आवाज दी। आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उसने दूसरी चाभी से कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों की लाश मिली। इसके बाद होटल संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना रोरावर अन्तर्गत द रॉयल रिट्रीट होटल के कमरे में एक लड़का व लड़की का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट टीम के साथ मौका मुआयना किया गया, प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रकरण मालूम पड़ रहा है, दोनों शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है,… pic.twitter.com/U36vYm3bo3
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) May 5, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?