जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा ( Kupwara ) जिले में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को भारतीय सेना (Indian Army ) एक वाहन के खाई में गिरने से दो जवान बलिदान हो गए, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में लाया गया है। कुपवाड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों का दस्ता अपने वाहन में सवार हो करनाह सेक्टर में टीटवाल की तरफ जा रहा था।
कुपवाड़ा ( Kupwara ) जिले में रास्ता पहाड़ी है और रियाला-मुरचना सड़क पर एक जगह मोढ़ काटते हुए वाहनचालक का स्टीयरिंग से नियंत्रण हट गया। इससे वाहन सड़क के नीचे एक गहरी खाई में जा गिरा। सैन्यवाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, निकटवर्ती सैन्य शीविर से सेना के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में घायल पड़े चार सैन्यकर्मियों को निकाल, उसी समय निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो सैन्यकर्मियों को बलिदानी लाया घोषित कर दिया। अन्य दो जवानों की हालत चिंताजनक है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर के जरिए श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में लाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?